बरेली, मई 19 -- आंवला। नगर के कटरा चुंगी चौराहा पर बिजली के पोल के करंट एक बकरी की मौत हो गई। लोगों ने एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर पोल हटाने की मांग की है। पीड़ितों ने एसडीएम को बताया कि मोहल्ले में एक पोल लगा है, जिसमें लगातार करंट आ रहा है। 14 मई को उस पोल के संपर्क में आने से एक बकरी की मौत हो गई। यहां राजू सिंह, पंकज यादव, अशोक मौर्य, प्रताप, तस्लीम, रामनिवास, गुड्डू, विजय, सुधीर, रामनिवास, गुड्डू, विकास, सुधीर समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- खुले में रखे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग यह भी पढ़ें- झुके बिजली तार बने जानलेवा, लोगों में दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...