बलरामपुर, मई 13 -- गैसड़ी क्षेत्र में बिजली बहाली में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय तैयारियों पर भी सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के पास न तो पर्याप्त संख्या में नए पोल उपलब्ध हैं और न ही पर्याप्त कर्मचारी मौजूद हैं, जिसके कारण मरम्मत कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई गांवों में टूटे पोल आठ दिन बाद भी सड़क किनारे पड़े हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बिजली के तार खेतों में फैले हुए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते अतिरिक्त टीम और संसाधन लगाए जाते तो अब तक अधिकांश गांवों की बिजली बहाल हो सकती थी। यह भी पढ़ें- धूल भरी आंधी से बदला मौसम का मिजाज, शहर से गांव तक चरमराई बिजली व्यवस्था जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि जिले के अन्य क्षेत्रों से कर्मचारियों और साम...