पोल्ट्री वैन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
जमशेदपुर, जून 1 -- शनिवार सुबह करीब 7 बजे बराभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल के बामनीडीह मौजा के समीप हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा झारखंड सीमा से महज 100 फीट की दूरी पर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, काटिन से बराबाजार की ओर पोल्ट्री मुर्गियों से लदी एक पिकअप वैन जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप वैन से टकरा गई। बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा। हेलमेट पहनने के बावजूद युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान पुरुलिया जिले के बराबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़सा गांव निवासी शिशिर महतो (32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.