अयोध्या, मार्च 31 -- रूदौली, अयोध्या। रामकीय पशु चिकित्सालय रूदौली में मंगलवार को उप्र पशुपालन विभाग द्वारा अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कैपार्ड पोल्ट्री फार्मिंग योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थी महिलाओं को लाभान्वित किया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को 50 चूजे एवं 25 किलोग्राम फीड निःशुल्क वितरित किया गया। चूजे और फीड प्राप्त कर सभी लाभार्थी महिलाएं काफी प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनुराग यादव ने महिलाओं को चूजों के पालन पोषण, देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही देखभाल और पोषण के माध्यम से महिलाएं पोल्ट्री फार्मिंग को आय का स्थायी साधन बना सकती हैं। डा. यादव ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थ...