सहारनपुर, अप्रैल 19 -- सहारनपुर, संवाददाता। कुक्कुट विकास और अंडा उत्पादन के क्षेत्र में सहारनपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसी उपलब्धि पर पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026 में जनपद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह और पोल्ट्री प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुबोध गोयल को प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों को भारत सरकार के डेयरी एवं पशुपालन विभाग के मंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति 2022 के तहत सर्वाधिक लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी कराने और पोल्ट्री यूनिट स्थापित कराने में योगदान के लिए दिया गया। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में जारी कुल 254 लेटर ऑफ कम्फर्ट में से सहारनपुर ने 54 लेटर जारी कराए। अंडा उत्पादन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.