पोल्ट्री फार्म पर सो रहे मजदूर को सांप ने डंसा, मौत
बुलंदशहर, मई 16 -- खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फतेहपुर बुजुर्ग में सांप के डंसने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकोहाबाद निवासी संजय 56 वर्ष खुर्जा क्षेत्र के फतेहपुर बुजुर्ग गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर सो रहा था। तभी रात्रि में अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन परिजन संजय को नगर के जाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ....
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.