महाराजगंज, मार्च 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के कोटिया धूस गांव में शनिवार की रात एक तेंदुआ मुर्गी फार्म हाउस के पास आ गया। यह देख कुत्ते भौंकने लगे। इस पर तेंदुए ने वहां मौजूद कुत्ते को शिकार बनाने के लिए जोरदार झपट्टा मारा। यह घटना फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। संयोग अच्छा था कि पास ही सो रहे कर्मचारी की आंख खुल गई। शोर मचाने पर तेंदुआ झाड़ियों की ओर भाग निकला। इस घटना से ग्रामीण दहशत में है। रात करीब 12 बजे तेंदुआ जंगल की ओर से निकलकर मुर्गी फार्म हाउस के पास आ धमका। वहां एक कर्मचारी चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था। तेंदुआ चारपाई के बेहद करीब पहुंच गया था। उसी दौरान कुत्ते भौंकने लगे। इस पर तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्तों के भौंकने और चीखने की आवाज सुनकर कर्मचारी लाठी लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.