रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बागवाला गांव में रविवार को पोल्ट्री फार्म के विस्तार को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया और पोल्ट्री फार्म को बंद करने की मांग की। वहीं विधायक शिव अरोरा ने तहसीलदार से जांच कर कार्रवाई करने को कहा। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से संचालित पोल्ट्री फार्म के कारण क्षेत्र की हवा दूषित हो चुकी है। मक्खी और मच्छरों की भरमार से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। जानकारी के अनुसार, काशीपुर हाईवे स्थित बागवाला-झील के समीप बीते कई वर्षों से संचालित बीजा पोल्ट्री फार्म के विस्तार को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण पोल्ट्री फार्म के गेट पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.