पोल्ट्री उद्योग में नई तकनीकी और रोजगार मंथन आज
गोरखपुर, अगस्त 22 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री उद्योग में नई तकनीकी अपनाने और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से पहली बार गोरखपुर पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन रविवार को होगा। इस कॉन्क्लेव में आधुनिक कुक्कुट पालन, उत्पादन और आय वृद्धि को लेकर व्यापक चर्चा होगी। पशुपालन विभाग के तत्वावधान में यह आयोजन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। कॉन्क्लेव में अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम सहित पोल्ट्री सेक्टर के कई उद्यमी और विशेषज्ञ शामिल होंगे। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. वेद प्रकाश ने बताया प्रथम गोरखपुर पोल्ट्री कॉन्क्लेव में पोल्ट्री उद्योग के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही पोल्ट्री फार्मिंग की बारीकियों पर गहन मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.