पीलीभीत, फरवरी 26 -- पूरनपुर, संवाददाता। पोल्टी फार्म में घुसकर एक पालतू कुत्ते ने दर्जनों मुर्गियां मार डाली। देखने पहुंची पोल्टी फार्म के मालिक ने कुत्ते को भगाया और पुलिस को सूचना दी। आरोपि है शिकायत करने पर कुत्ता मालिक ने उनके साथ गाली गलौज की। कोतवाली क्षेत्र के गांव कढ़ैरचौरा के रहने वाले राजपाल वर्मा पुत्र सुखलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस के गांव तुलापुर में उनका पोल्टी फार्म है। उसमें लगभग 55 देशी मुर्गियां का वह छह महीने से पालन कर रहे थे। आरोप है पड़ोसी फार्मर का कुत्ता उनके पोल्टी फार्म में घुस गया। उसने सभी मुर्गियां मार दी। इस दौरान राजपाल पोल्टी फार्म पर पहुंच गए। पालतू कुत्ता मुर्गी को खा रहा था। अन्य मुर्गियां पड़ी थीं। उन्होंने कुत्ते को भगाया। जानकारी लगने पर राजपाल ने कुत्ता मालिक से शिकायत की। आरोप है उसने ग...