पोलो मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चरम पर, जिलाधिकारी ने लिया फाइनल रिहर्सल का जायजा
मुंगेर, अगस्त 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ऐतिहासिक पोलो मैदान में चल रहे परेड और अन्य सांस्कृतिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमों की तैयारियों का गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने अंतरिम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने पोलो मैदान में जारी परेड के पूर्वाभ्यास का जायजा लिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद समेत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मंच संचालन की जिम्मेदारी कौशल किशोर पाठक निभा रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन के लिए मॉक ड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.