मुंगेर, नवम्बर 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पोलो मैदान में विशाल मानव शृंखला का आयोजन कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी निखिल धनराज ने की। इस मौके पर नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव, स्वीप आइकॉन श्रीजा सेन गुप्ता एवं स्वीप नोडल पदाधिकारी सुनीरा प्रसाद सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के कल 3,785 छात्र-छात्राएं एवं 173 शिक्षक- शिक्षिकाएं शामिल हुए। छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य पदाधिकारियों की सहभागिता से मैदान में बिहार के मानचित्र के रूप में मानव शृंखला का निर्माण किया गया, जिसके अंदर 'बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025' एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.