हरिद्वार, अप्रैल 26 -- देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने विदेश प्रवास के क्रम में पोलैंड की राजधानी वारसॉ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत की नवनियुक्त राजदूत और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की वरिष्ठ अधिकारी नीता भूषण से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान डॉ. पंड्या ने वर्तमान समय की सबसे बड़ी तकनीकी चुनौती, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उससे जुड़े वैश्विक खतरों पर केंद्रित रहा, जहां अध्यात्म और नैतिकता के माध्यम से इन चुनौतियों के समाधान पर विचार साझा किए गए। साथ ही, भारत और पोलैंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों की प्रगाढ़ता को लेकर भी गहन मंथन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.