नोएडा, अगस्त 24 -- नोएडा, संवाददाता। पोलैंड की महिला ने नोएडा निवासी महिला को दोस्त बनकर 11.30 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर रुपये मांगे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-4 में रहने वाली अमृता जोशी ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से हरिद्वार के ऋषिकेश की रहने वाली हैं। पिछले एक वर्ष से सिंगापुर में नौकरी कर रही हैं। पीड़िता के इसी साल चार अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए उनकी बातचीत मीरा से शुरू हुई। मीरा ने खुद को पोलैंड में रहने वाली और मूल पता बेंगलुरु बताया। उसने दावा किया कि बेंगलुरु में उसकी कई संपत्तियां हैं और वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। करीब एक महीने तक फोन पर बातचीत कर उसने अमृता से दोस्ती कर ली। इसी दौरान 26 अप्रैल को मीरा ने भारत में अपने एक परिचित की मेडिकल इमरजेंसी होने की बात कही और मदद के नाम ...