पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान संपन्न हुआ
हल्द्वानी, जुलाई 1 -- चम्पावत। चम्पावत में घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाने के अभियान का समापन हुआ। अभियान के तहत जिले में पांच वर्ष तक के 37 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि 28 जून को आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 250 से अधिक बूथों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिसमें कई बच्चे बूथ पर ड्राप पीने से वंचित रह गए। जिनके लिए 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाई गई। यह भी पढ़ें- घर घर जाकर पिलाई पोलियो ड्रॉप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.