पोलियो की खुराक से वंचित न रहे कोई
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 22 -- नवाबगंज। स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं और टीकाकरण अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सीएचसी में बीसीपीएम प्रदीप कुमार और बीपीएम पीयूष कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में नवाबगंज क्षेत्र की समस्त एएनएम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 28 से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए माइक्रोप्लान के अनुसार शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने और घर-घर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में नियमित टीकाकरण एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान की तैयारियाँ पूरी, 28 से 30 जून तक जिले में चलेगा विशेष अभियान बैठक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.