देहरादून, जून 27 -- राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस(एनआईडी) के तहत 0-5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग अध्यक्ष डॉ.गीता खन्न ने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों से अभियान में सक्रिय सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा की है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। आयोग ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों एवं समुदाय में जागरूकता बढ़ाई जाए तथा 0-5 वर्ष के बच्चों को निर्धारित पोलियो बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाए। यह भी पढ़ें- पोलियो अभियान सफल बनाने को बनाएं समन्वय महिला एवं बाल वि...