पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी
रुडकी, जून 23 -- लक्सर, संवाददाता। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि पोलियो किसी जाति विशेष का नहीं बल्कि पूरे समाज का दुश्मन है। हालांकि भारत में इसका फिलहाल कोई केस नहीं आया है। लेकिन इसको लेकर सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। इसी को देखते हुए यह अभियान फिर से शुरू किया गया है। पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को लक्सर तहसील मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय में ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक ने पिलाई जाने पर वह आदमी को हमेशा के लिए अपंग बना देता है। इसलिए सभी को पोलियो की खुराक दिलाया जाना बेहद जरूरी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.