बागपत, जून 29 -- बागपत। पोलियो अभियान का रविवार से शुभारंभ हो गया है। पहले दिन बूथों पर 56 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिले में करीब 2.22 लाख बच्चों के पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली थी। सीएमओ ने पोलियो बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया की पोलियो रविवार को जिले में 786 बूथों पर 56 हजार से अधिक जीरो से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। बूथों का 166 पर्यवेक्षक ने पर्यवेक्षण किया। यह भी पढ़ें- जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 5.58 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य आज सोमवार से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 2350 टीम में 7050 वैक्सीनेटर नियुक्त...