कौशाम्बी, जून 28 -- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। अभियान के दौरान दीपक, लक्ष्मी, रश्मि, मानसी, शिक्षा, रानी, परी, सृष्टि, आरफिया, वेदांत, अनुपाल, मान्य एवं परेश सहित अन्य बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जीरो से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, क्योंकि यही पोलियो से स्थायी सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। यह भी पढ़ें- शाही इमाम मौलाना पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ जिला प्रत...