पोलियो,परिवार नियोजन व कृमि मुक्ति अभियान को लेकर सहियाओं का प्रशिक्षण
लातेहार, जून 17 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में प्रखंड की सहिया साथियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में पोलियो खुराक,परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा कृमि मुक्ति अभियान के तहत एल्बेंडाजोल दवा वितरण एवं सेवन कराने संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सकों ने सहिया साथियों को बताया कि वे घर घर जाकर जरूरतमंद लोगों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा कृमि संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करें। साथ ही परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी देकर पात्र दंपत्तियों को इसके लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- सहियाओ को मिला पल्स पोलियो अभियान की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.