संतकबीरनगर, जून 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पोलियो उन्मूलन के लिए 28 जून से अभियान का संचालन किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक वार प्रोग्राम तैयार किया गया है। विभाग ने गांव स्तर पर कितने घर और कितने बच्चें हैं। इसका डाटा संकलित कर लिया है। उसी अनुरूप पोलिया उन्मूलन के लिए टीमें लगाई जाएंगी, ताकि शत प्रतिशत बच्चों को पोलिया वैक्सीन पिलाया जा सके।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ वीके सोनी ने बताया कि ब्लाक वार डाटा तैयार हो गया है। कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। पोलिया उन्मूलन अभियान के क्रियान्यवन के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभियान के दौरान एक भी बच्चा न छूटने पाए इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी मानिटरिंग करेंगे। यह भी पढ़ें- 2.22 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा उन्होंने बताया कि पोलिया उन्मूलन से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी हो चु...