नई दिल्ली, मार्च 28 -- सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को आगामी विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथ पर बॉयोमीट्रिक प्रणाली लागू करने का निर्देश देने की मांग की गई। एक वकील द्वारा दायर याचिका में कहा गया इस प्रणाली का उद्देश्य दोहरी वोटिंग, किसी और की जगह वोट डालना और 'घोस्ट वोटिंग' जैसी चुनावी धांधलियों पर रोक लगाना है। याचिका में वकील ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया है कि वह ईसीआई को निर्देश दे कि वह पोलिंग बूथ पर फिंगरप्रिंट और आइरिस-आधारित बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण शुरू करे विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनावों में, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि केवल असली मतदाता ही अपना वोट डालें और 'एक नागरिक, एक वोट' के सिद्धांत का सख्ती से पालन हो। याचिका में कहा गया कि बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, जो अपने आप में अद्वितीय और जिसक...