वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, हिटी। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बीएलओ रविवार को छह घंटे तक बूथों पर बैठेंगे। इस दौरान मतदाता सूची एएसडी और अन-कलेक्टेबल सूची पर आपत्ति लेने के साथ ही नोटिस की सुनवाई भी करेंगी। मतदाता बनने, नाम संशोधन और काटने के लिए भी फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि पहली जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा फोटोयुक्त वोटरलिस्ट का एसआईआर चल रहा है। इसके तहत 22 फरवरी को बूथ पर बीएलओ मतदाता सूची पढ़ेंगे। सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक एएसडी और अन-कलेक्टेबल सूची का सत्यापन करेंगे। उनके पास फार्म-6, 6ए 7 एवं 8 भी रहेगा। बताया कि 01 जनवरी 2026 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है वे फार्म-6 और घोषणा पत्र भरकर नये मतदाता बन सकते हैं। फार्म-7 मतदाता ...