उरई, जनवरी 11 -- उरई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम मे मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया गया। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की सुविधा के लिए फॉर्म-6, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए गए हैं। डीएम ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर स्थिति देखी। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जीजीआईसी, जीआईसी, टाउन हॉल, जेएमएस किड्स केयर स्कूल, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल नगर सहित विभिन्न मतदान बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की ड्राफ्ट मतदाता सूची को विधिवत पढ़कर सुनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी बूथों पर मतदाता सूची के पाठन का कार्य किया जा रहा है जिससे मतदाता अपने नाम, विवरण एवं प्रविष्टियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.