प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। वार्ड 48 अलोपीबाग के पार्षद पद के लिए उपचुनाव मंगलवार को क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों व 10 पोलिंग बूथों पर होगा। मतगणना सात मई को तहसीलदार सदर कोर्ट में होगी। मतदान से एक दिन पहले मेरी लूकस स्कूल एवं कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 10 पार्टियों की चुनाव में ड्यूटी लगी थी, लेकिन इसमें से भी कई लोग मौके पर नहीं पहुंचे। जब पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल से फोन किया गया तो भी कई कर्मचारियों ने फोन भी नहीं उठाया। प्रभारी नगरीय निकाय चुनाव विनीता सिंह ने जब बीएसए को फोन कर इसके बारे में जानकारी दी तो वो खुद मौके पर पहुंचे और एक-एक पार्टी को बुलाकर रवाना करवाया गया।मंगलवार यह भी पढ़ें- अलोपीबाग वार्ड का उप चुनाव कल को मतदान सुबह सात बजे से होगा। मतदान के लिए पांच केंद्र महर्षि अरविंद जूनि...