गंगापार, मई 3 -- राष्ट्रीय स्तर की इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मऊआइमा के सौरभ यादव ने कांस्य पदक हासिल किया है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मऊआइमा के सुल्तानपुर खास निवासी सौरभ यादव ने प्रथम इंडिया इंडोर ओपन कंबाइंड इवेंट एवं पोलवॉल्ट प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है। सौरभ यादव प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। यह भी पढ़ें- ट्रायल के जरिए हुआ प्रतिभाओं का चयन उनकी इस उपलब्धि पर पिता राज बहादुर यादव और माता शांति देवी को परिजनों और गांव के लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। उम्मीद जताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.