साहिबगंज, मई 2 -- साहिबगंज। पोलमा के युवक अनिल बेसरा पर बीते 27 अप्रैल जमीन विवाद को लेकर गोली चली थी। इस बात का खुलासा मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों केसामने किया है। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल अनिल बेसरा की जमीन पोलमा में मौजूद है। उसे उस जमीन पर होने वाले खेतीबारी से फसल भी मिलती है। अनिल उस जमीन को बेचना चाह रहा था। जबकि उसके गोतिया के कुछ लोग चाहते थे कि वह जमीन नहीं बिके। इसी बात का फायदा उठाकर भू-माफिया उस जमीन विवाद में सक्रिय हुआ। षडयंत्र रचकर किशुन हांसदा व भीम हांसदा ने अनिल पर दो गोली चलाई थी। उससे नकद रुपये व मोबाइल छिन लिया था। थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। दोनों की निशानदेही पर तीन देसी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस व ...