पलामू, फरवरी 23 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के लहलहे चौक के समीप नेशनल हाईवे 39 पर जन्मदिन का पार्टी मना रहे लोगों की चार बाइक को शनिवार की रात में पुलिस ने जब्त कर लिया है। सड़क सुरक्षा की दृष्टि से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब्त बाइक को थाना लाकर पार्क कर दिया है। गश्ती पुलिस को देखकर शनिवार की रात में एनएच-39 पर बर्थडे पार्टी मना रहे युवक बाइक को छोड़कर भाग निकले हैं। आरोपियों की पहचान करने की पहल की जा रही है। सतबरवा के थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि बीच सड़क पर बर्थडे तथा अन्य फंक्शन करना गलत है। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पुलिस ने चार बाइक जब्त की है। आगे की कारवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पलामू पुलिस जनता से अपील करती है की ऐसी गलती कतई नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.