पोलकिरी में स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास
बोकारो, अगस्त 17 -- पोलकिरी में स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास विधायक पुत्र मुकेश कांत रजक ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी। रजक ने कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की आधारशिला है और सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। मौके पर जिला परिषद सदस्य उत्तम दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.