पोर्ट से ईडीएफसी जुड़ने पर माल ढुलाई को मिली रफ्तार
प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के पूर्वी समर्पित मालवहन गलियारे (ईडीएफसी) का कनेक्शन जवाहर लाल नेहरू पोर्ट(जेएनपीटी) से होने के बाद मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे मुंबई से प्रयागराज तक माल की आपूर्ति तेज और आसान हो गई है। 31 मार्च को सफल ट्रायल के बाद अब इस रूट पर नियमित मालगाड़ियां चल रही हैं।भारत के अपर उप-नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक प्रवीर पांडेय ने प्रयागराज में ईडीएफसी के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जवाहर लाल नेहरू पोर्ट तक ईडीएफसी से जुड़ने पर चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आधुनिक तकनीकों के उपयोग और मालगाड़ियों के 100 प्रतिशत डीएफसी पर शिफ्ट होने की उपलब्धि की सराहना की। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.