बांका, जुलाई 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे लोगों तक टीबी जांच की सुविधा पहुंचाना है, जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। इसके लिए पोर्टेबल एआई इनेबल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। इस आधुनिक मशीन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि, यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से एक्स-रे रिपोर्ट का तुरंत विश्लेषण कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान करती है। यदि किसी व्यक्ति की रिपोर्ट में टीबी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसकी पुष्टि के लिए नाट (नाट) जांच कराई जाती है। इससे सही मरीजों की पहचान जल्दी हो रही है औ...