पोर्टेबल एक्सरे मशीन से 41 की जांच, दो संदिग्ध टीबी मरीज मिले
मऊ, जून 2 -- दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र में चल रहे सौ दिवसीय टीबी रोगी खोजो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग आधुनिक तकनीक के जरिये मरीजों की पहचान में जुटा है। सोमवार को अपड़िया हरिपरा गांव में एआई आधारित एक्सरे मशीन से 41 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें दो संदिग्ध टीबी मरीज चिह्नित किए गए। जिनका बलगम जांच के लिए लिया गया, अब टीबी की पुष्टि होने पर पंजीकरण कर उपचार शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में लगातार कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही हैं। लंबे समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना और कमजोरी जैसे लक्षण वाले लोगों का एक्सरे और अन्य परीक्षण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : एआई चैटबॉट 'खुशी' बताएगी टीबी से बचाव और ठीक होने का रास्ता, जिले में डिजिटल अभियान को मिली नई एआई तकनीक से लैस मशीनें एक्सरे रिपोर्ट का तेजी से विश्लेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.