सिद्धार्थ, मार्च 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के तिलौली बाजार में अवैध ढंग से बिना पंजीकरण के जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर एंड पैथोलॉजी संचालित हो रहा था। बुधवार को जनपद स्तरीय टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन व प्रिंट पाया गया। जिसका वैध कागजात न होने पर तत्काल सील कर दिया। साथ ही डिड़ई थाने में संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल बुधवार की दोपहर बाद बांसी तहसील के नायब तहसीलदार सीपी श्रीवास्तव, मिठवल सीएचसी के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र चौधरी व पटल सहायक रोहित वर्मा के साथ तिलौली चौराहे पर संचालित जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर एंड पैथोलॉजी पर छापेमारी करने पहुंचे। इस दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर का मुख्य शटर बंद मिला। टीम बगल के दूसरे रास्ते से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.