लोहरदगा, अगस्त 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। मेरा युवा भारत लोहरदगा की जिला सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में मई भारत की गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला युवा अधिकारी, माई भारत द्वारा पोर्टल के उद्देश्यों, उपलब्ध गतिविधियों एवं जिले में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम, कौशल विकास और युवा सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। जिले के युवाओं को पोर्टल से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं के साथ समन्वय कर व्यापक पंजीकरण और जागरूकता अभियान चलान...