सीवान, मार्च 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। पोर्टल सक्रिय होने के बाद खरीद प्रक्रिया में गति आई है और अब तक करीब 15 हजार किसानों से 82 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदारी की जा चुकी है। बता दें कि इस बीच खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के लिए धान खरीद का लक्ष्य भी बढ़ा दिया गया है। पहले निर्धारित 82,068 मीट्रिक टन के मुकाबले अब लक्ष्य बढ़ाकर 96,068 मीट्रिक टन कर दिया गया है। इससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अधिक धान बेचने का फिर से अवसर मिला है। इससे फिर से खरीदारी शुरू हो गई है। 14 हजार एमटी जिले को अतिरिक्त लक्ष्य मिलने के बाद पोर्टल ठीक से काम नहीं करने के चलते खरीदारी प्रभावित चल रही थी। लेकिन, सोमवार से पोर्टल ठीक होते ही खरीदारी फिर से रफ्तार पकड़ ली है। 31 मार्च तक धान खरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.