पोर्टल में तकनीकी खामी को किया ठीक
अल्मोड़ा, मार्च 13 -- अल्मोड़ा। समर्थ पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से एसएसजे विवि में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के रिजल्ट दिखने बंद हो गए। स्टूडेंट लाइफ साइकिल पर रिजल्ट प्रदर्शित नहीं होने से छात्र परेशान रहे। हालांकि अब पोर्टल में आई खामी को सुधार दिया गया है। रिजल्ट दोबारा दिखने से छात्रों को काफी राहत मिली है। नोडल अधिकारी समर्थ एसएसजे विवि डॉ. मनोज कुमार बिष्ट ने बताया कि तकनीकी खामी ठीक कर दी गई है। छात्र पोर्टल पर रिजल्ट देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.