पोर्टल बंद होने से दिव्यांग प्रमाणपत्र बनने में बाधा
प्रयागराज, मई 26 -- प्रयागराज। पिछले छह दिनों से प्रदेश में यूडीआईडी पोर्टल (यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिफिकेशन) पोर्टल बंद होने का असर प्रयागराज में भी पड़ रहा है। पोर्टल के बंद होने से दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। सीएमओ कार्यालय में दिव्यांगता बोर्ड की बैठक में ऑनलाइन की जगह मैनुअल काम किया गया। एसीएमओ नवीन गिरि के अनुसार आईडी बंद होने से पोर्टल पर सत्यापन, यूडीआईडी कार्ड बनना और नए आवेदन का काम नहीं हो पा रहा है। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए दिव्यांगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच करीब 90 से अधिक दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं बन सके। यह भी पढ़ें- मोबाइल कोर्ट में ऑन द स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.