फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में सीएमओ के निर्देश पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने सभी चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि अभियान को लेकर की गई दिनभर की गतिविधियों को पोर्टल पर अपडेट करें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपनी दिनभर की गतिविधियों को पोर्टल के माध्यम से सीएमओ कार्यालय समय से भेजें, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके। दस अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.