लखीमपुरखीरी, मई 15 -- कीटनाशक विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया। विभाग ने विक्रेताओं को नोटिसें जारी कीं। बैठकों में बताया गया। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी कृषि रक्षा को फर्मों पर तकनीकी सहयोग के लिए भेजा गया जिससे सभी विक्रेता पंजीकरण करा लें। लेकिन दिया गया समय बीत गया पर 50 कीटनाशक विक्रेताओं ने आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया। इस पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने 50 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इस कार्रवाई से कीटनाशक विक्रेताओं में हड़कम्प मचा है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आईपीएमएस पोर्टल पर सभी कीटनाशक विक्रेताओं को पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया। इसके लिए समय निर्धारित किया गया। विभाग के अधिकारियों को दुकानों पर सहयोग के लिए भेजा गया। इसके बाद...