पोर्टल पर पंजीकरण न कराने पर 23 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- कीटनाशक विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी कर दिया गया है। पंजीकरण कराने के लिए सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर सूचना दी गई। कीटनाशक विक्रेताओं की सहायता के लिए वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा को प्रतिष्ठानों पर भेजा गया। इसके बाद भी पोर्टल पर पंजीकरण न कराने पर 23 और दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इससे पहले भी 50 दुकानदारों के लाइसेंस में निलंबित किए जा चुके हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सभी कीटनाशक विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। लगातार निर्देश के बाद भी पंजीकरण न कराने पर 23 दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। तथास्तु कृषि बाजार रेहुआ, मै. एग्री जंक्शन केंद्र रेहुआ, हरियाली किसान घर धौरहरा, सेकरेड रिवर एग्री टेक्नोलॉजी प्राइवेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.