गौरीगंज, अप्रैल 13 -- अमेठी। जनपद में निजी स्कूलों पर लगाम लगाने के लिए जिला शुल्क नियामक समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का असर जमीन पर नहीं दिख रहा है। स्कूल प्रबंधन नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से शुल्क वसूली कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ रही है। अभिभावकों का आरोप है कि कई स्कूल न तो अपने पोर्टल और नोटिस बोर्ड पर शुल्क का विवरण प्रदर्शित कर रहे हैं और न ही फीस जमा करने पर रसीद दी जा रही है। अमेठी निवासी रंजना ने बताया कि उनके बच्चे के स्कूल में 2700 रुपए फीस ली जाती है, लेकिन कभी रसीद नहीं दी जाती। यह भी पढ़ें- कागजी निर्देश से रोक, निजी स्कूलों में ठगे जा रहे अभिभावक इसके अलावा लेट फीस के नाम पर अलग से अतिरिक्त शुल्क भी वसूला जाता है। गौरीगंज निवासी वेंकट सिंह ने बताया कि स्कूल हर वर्ष फीस बढ़ा देते हैं और अलग-अलग मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.