रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- किच्छा, संवाददाता। ऑनलाइन पोर्टल पर धान चढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने एसएमआई कार्यालय पर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि विभाग ने करीब दो माह पूर्व उनके धान की ऑफलाइन 6आर काट दी थी, लेकिन लिमिट मिलने के बाद भी उनका धान पोर्टल पर नहीं चढ़ाया जा रहा है। इसके विपरीत विभागीय अधिकारी राइस मिलरों का धान ऑनलाइन कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि एसएमआई कांटों पर नवंबर माह में धान तौल की लिमिट समाप्त हो गई थी, जबकि बड़ी संख्या में किसानों का धान बकाया था। उस समय एसएमओ द्वारा ऑफलाइन तौल कर यह आश्वासन दिया गया था कि लिमिट मिलते ही धान को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर दिया जाएगा। किसानों का कहना है कि अब आरएफसी से लिमिट मिलने के बावजूद उनका धान ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि वे रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.