मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में नए खुले 37 डिग्री कॉलेजों के नाम पोर्टल पर डाल दिए गए है। इन कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया अब शुरू होगी। वीसी ने मंगलवार को इसका निर्देश जारी कर दिया। पोर्टल पर कॉलेजों की संख्या अब 160 हो गई है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि नए कॉलेजों के नाम पोर्टल पर डाल दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कॉलेज का नाम पोर्टल पर डालने के बाद भी नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती है, क्योंकि इन कॉलेजों में किस विषय की पढ़ाई होगी, इसकी सूची यूएमआईएस को नहीं मिली है। नए डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक बुधवार को बुलाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...