बागपत, मार्च 15 -- जिले की ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध होगी। पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) पोर्टल पर सभी ग्राम पंचायतों का डाटा अपलोड कर दिया गया है और इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसके माध्यम से अब यह देखा जा सकेगा कि किस गांव में कौन-कौन सी योजनाएं संचालित हो रही हैं और उनका कितना प्रभाव पड़ा है। पंचायत एडवांस इंडेक्स के तहत ग्राम पंचायतों में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं की स्थिति का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपी गई थी, जबकि आवश्यक आंकड़े जुटाने और फीडिंग में सहयोग के लिए पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों को लगाया गया था। इस डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से अब किसी भी ग्राम पंचायत के विकास की स्थिति एक क्लिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.