मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर गड़बड़ी कर अल्पसंख्यक वर्ग के 31 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के 13800-13800 रुपये उठा लिए गए। इसके लिए दो निजी शैक्षणिक संस्थानों के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। यह राशि केंद्रीय पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2020-2022 की है। फर्जीवाड़ा जिले के नैना नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट और ट्राइडेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के नाम का गलत तरीके से उल्लेख कर किया गया है। इन दोनों संस्थानों में जो कोर्स संचालित नहीं हैं, उसके नाम पर भी छात्रवृत्ति उठाई गई है। इसमें पोर्टल पर फर्जीवाड़ा कर छात्रवृत्ति की राशि दिलाने वाले बड़े रैकेट की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजीव रंजन ने मंगलवार को साइबर थाने ...