मिर्जापुर, मार्च 25 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के गलरा गांव निवासी अजय कुमार त्रिपाठी ने क्षेत्र पंचायत निधि से गांव में खड़ंजा निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़े जाने,मानक के अनुरूप नहीं कराने की शिकायत बुधवार को सीएम पोर्टल पर की है। सीएम पोर्टल पर दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 9 लाख 20 हजार रुपये की लागत से क्षेत्र पंचायत निधि से राधा-रमण के घर से मिथिलेश त्रिपाठी के घर तक खड़ंजा निर्माण कार्य करवाया जाना है,लेकिन आरईएस विभाग के अवर अभियंता की लापरवाही से निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। साथ ही कार्य भी मानक के विपरीत करवाया गया है। शिकायती पत्र में कार्य पूरा कराने के साथ ही गुणवत्ता की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग किया गया है। इस संबंध में अवर अभियंता से शिकायत के बाबत पूछने पर संतोष जनक जवाब नहीं दे सके।

हिंदी हिन्दुस्ता...