प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज। जिन लोगों की आयु 18 वर्ष हो चुकी है वो लोग मोबाइल एप ECINET या फिर voters.eci.gov.in पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा का कहना है कि जो लोग ऑनलाइन आवेदन कर देंगे, उनका नाम भी 10 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल होगा। ऐसे में लोग अभी भी आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि अब होली का अवकाश हो चुका है, ऐसे में बीएलओ बूथ पर नहीं बैठेंगे। इस दशा में छह मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करने वालों का नाम अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...