सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। जिले में पालतू और आवारा पशुओं का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन के तहत भारत पशुधन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर जिले के गांवों में मौजूद पशुओं का विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पशुपालन विभाग के अनुसार इस कार्य में ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों की अहम भूमिका रहेगी। उन्हें अपनी ग्राम पंचायत में मौजूद पालतू और आवारा पशुओं का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज करना होगा। विभाग ने निर्देश दिया है 31 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतों का डेटा ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाए। ब्लॉक स्तर पर इस कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। पंचायत सचिव घर-घर जाकर या स्थानीय जानकारी के आधार पर पशुओं की संख्या और उनका विवरण तैयार करेंगे। इसके बाद यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.