मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ऐसे विद्यार्थी जिनके आंतरिक परीक्षा के अंक रिजल्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके परिणाम को संशोधित करते हुए दोबारा प्रकाशित किया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 11 मार्च को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि जिन विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन अंक किसी कारणवश पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सके हैं, उनके मामलों में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर अंक स्वीकार कर परिणाम में सुधार किया जाएगा।कॉलेजों की लापरवाही पर आर्थिक दंड: विश्वविद्यालय ने उन कॉलेजों पर सख्ती दिखाई है, जिन्होंने अबतक प्रमाणित उपस्थिति पत्रक,आंतरिक परीक्ष...